जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू ने गप्पू को बताई ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - तुम्हारे इस नर्क में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई,
लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किए होंगे!
.
.
पति - तो अब तो अच्छे कर लो...
मायके जाओ और मेरे घर को स्वर्ग बनाओ...!!!
पप्पू - कहा जाता है जोड़ियां स्वर्ग में बनके आती हैं,
लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है...?
.
गप्पू - क्या होता है...?
.
पप्पू - शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में ही तय किया जाता है...!!!
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द...?
.
महिला - मेरा चश्मा कहां है संगीता...
.
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
.
महिला - मेरा नाम रंजना है...!!!
.
अदालत में घोर सन्नाटा छा गया...
पप्पू - पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - समझ भले कुछ न आए,
पर ध्यान लगाकर सुनने का नाटक जरूर करना पड़ता है...!!!