जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बहू की धमाकेदार बातें सुनकर जब सास का चढ़ गया पारा....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला दोस्त - क्या कर रहे हो भाई...?
.
दूसरा दोस्त - खा रहा हूं भाई...!
.
पहला दोस्त - अकेले-अकेले...?
.
दूसरा दोस्त - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं,
आकर तू भी खा ले...!!!
पप्पू फ्लाइट में पायलट का हेडफोन छीन रहा था...
.
पायलट - ये क्या कर रहे हो...?
.
पप्पू - अच्छा जी, टिकट हम लें और
गाने तुम सुनो, चलो निकालो हेडफोन...!!!
बीवी की तबीयत कुछ खराब रहती थी, तो
उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई...
.
फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि
गले में नौलखा हार भी बना दो...!
.
पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा - आपने ऐसा क्यों किया?
.
बीवी बोली - कभी मैं मर गई, तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे,
नई वाली आएगी, तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...
.
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
.
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!!
बहू रोए जा रही थी...
सास ने पुचकारते हुए पूछा -
क्यों बेटी... रो क्यों रही हो...?
.
बहू - क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं...?
.
सास - नहीं, बिल्कुल नहीं।
.
बहू - क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं...?
.
सास - नहीं तो।
.
बहू - क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है...?
.
सास - नहीं...
.
बहू - क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं...?
.
सास - नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं।
.
बहू - फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि
तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!!!