जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पुनर्विवाह का मजेदार कार्ड पढ़ हो जाएंगे लोटपोट....पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज - डॉक्टर, मैं खाना न खाऊं, तो मुझे भूख लग जाती है,
ज्यादा काम करता हूं तो थक जाता हूं, देर तक जगा रहूं
तो नींद आ जाती है, मैं क्या करूं...?
.
.
डॉक्टर - रात भर धूप में बैठे रहो, सही हो जाओगे...!
बाबा - दीदी एक रोटी दे दो,
सुबह से भूखा हूं...!
.
.
अंदर से आवाज आई -
दीदी तेरी बैंक गई है,
आज तो जीजा भी भूखा है...!!!
एक बनिये ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई...
.
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की...!
.
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, बनिये ने फिर खून दिया।
अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए...!
.
बनिया (गुस्से से) - इस बार सिर्फ लड्डू...?
.
शेख - बिरादर, अब हमारे अंदर भी बनिया का खून दौड़ रहा है...!
पत्नी की तबीयत कुछ खराब रहती थी, तो
उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई,
फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि
गले में नौलखा हार भी बना दो...!
.
पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा -
आपने ऐसा क्यों किया...?
.
पत्नी बोली - कभी मैं मर गयी तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे,
नई वाली आएगी तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा...
.
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!!