फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: मां-बेटे की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 11 May 2021 05:30 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 11 May 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Jokes Love Jokes Comedy Jokes Husband Wife Jokes Mother Son Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



--------------------------------------

घर जमाई - आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...!
.
सास - ऐसा क्यों...?
.
घर जमाई - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं...

रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!

Jokes Love Jokes Comedy Jokes Husband Wife Jokes Mother Son Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

पिता - फोन पर कौन था...?
.
संजू - दोस्त था...
.
पिता - वास्तव में बता कौन था...?
.
संजू - संजय दत्त
.
फिर हुई संजू की जोरदार धुनाई...!

Jokes Love Jokes Comedy Jokes Husband Wife Jokes Mother Son Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
.
कैशियर - आपके सारे नोट नकली हैं...!
.
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है...
जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Love Jokes Comedy Jokes Husband Wife Jokes Mother Son Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

पत्नी - आजकल तुम घर जल्दी आ जाया करो,
हमारे मोहल्ले में बहुत चोरियां होने लगी हैं...!
.
पति - अब क्या चोरी हो गया...?
.
पत्नी - वहीं तौलिया जो हम शिमला के होटल से
चोरी करके लाए थे...!

विज्ञापन
Jokes Love Jokes Comedy Jokes Husband Wife Jokes Mother Son Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...!
.
मां ने पूछा - बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम...?
.
लड़का - मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं...!
.
मां - अच्छा, वो कैसे...?
.
लड़का - ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है, तो 
सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!
.
मां के उड़े होश...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed