जब हम हंसते है तो हमारा दिमाग फ्रेश हो जाता है। जब हमारा दिमाग फ्रेश रहेगा तो हमें काम करने की नई ऊर्जा मिलती है। अगर आप बहुत अच्छा खाना खा लीजिए, लेकिन आप हंसने-मुस्कुराने में कंजूसी करते हैं तो फिर अच्छे खाने का कोई फायदा नहीं है। इंसान के हंसने-मुस्कुराने से उसके चेहरे की संहक बनी रहती है और वो खुशहाल दिखाई पड़ता है। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं एक बार फिर चटपटे जोक्स और चुटकुले। जिन्हें आप पढ़कर खूब हंसेंगे और मुस्कुराएंगे। आप चाहे तो इन्हें अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर पर......
Jokes in Hindi: गोलगप्पे खा रही पत्नी को पति ने घूरकर देखा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू पेंटिंग खरीदने गया…
सेल्समैन- यह 10 हजार रुपये की है।
पप्पू- अच्छा, ऐसा क्या खास है इसमें...
सेल्समैन- सर ये ऑइल पेंट से बनी हुई है...
पप्पू- पैसों की चिंता मत कर, देसी घी में कुछ दिखा…
बेटा-मम्मी एक ग्लास पानी देना…
मां- खुद उठ के पी लें…
बेटा- प्लीज, दे दो ना…
मां- अब अगर पानी मांगा तो वहीं आकर थप्पड़ मारुंगी…
बेटा- ठीक है जब थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेती आना…
हमेशा अच्छे कर्म ही करो और फल की चिंता मत करो
और फल की चिंता मत करो
फल में क्या रखा है
वो तो…
“बाजार में भी मिल जायेंगे”
मोनू ने भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बेटा हूं...!
रास्ता मिल गया और मोनू ने देखा तो एक बंदर मरा पड़ा था...!