{"_id":"661b9d8b9348db7ae60d0b60","slug":"jokes-in-hindi-teacher-student-jokes-today-jokes-2024-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोक्स: टीचर- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है? छात्र ने दिया मजेदार जवाब","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
जोक्स: टीचर- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है? छात्र ने दिया मजेदार जवाब
जोक्स: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पिक्चर हाल के सामने का नजारा
आदमी- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
संता- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
आदमी-पप्पू है।
संता- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
आदमी- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
आदमी- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर है।
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
संता- सब पढ़े लिखें है।
आदमी- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
संता- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
टीचर- बताओ सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है...?
छात्र-किताबों में...
टीचर- वो कैसे? मैं समझा नहीं...
छात्र- किताब खोलते ही नींद, जो आ जाती है...!!!
टीचर- बेहोश..
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
भाई बसस्टैंड जाने के कितने पैसे लोगे?
रिक्शेवाला बोला- 30 रूपये लगेंगे।
संता बोला- 15 रूपये ले लेना भाई।
रिक्शेवाला बोला- साहब इतने कम पैसो में कौन ले जायेगा।
संता बोला- तुम पीछे बैठो, मैं तुमको ले चलता हूं
मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ?
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।
एक आदमी चौराहे पर खड़ा होकर कान खुजा रहा था।
संता वहां से निकला तो बोला- भाई साहब मुझे लगता है आप स्टार्ट नहीं हो पा रहे हैं।
आप कहें, तो मैं धक्का लगा दूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।