Funny Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का दिन अच्छा गुजरता है। साथ ही लोग मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए सुबह शाम नियमित रूप से हंसने की सलाह देते हैं। यदि आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको भी सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। यदि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes in Hindi: टीचर ने लड़कों को लेकर पूछा ऐसा सवाल, पिंटू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर (पेशेंट की पत्नी से)- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, ये लो नींद की गोलियां।
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है?
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
टीटू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
शौंटी - क्यों?
टीटू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया।
होटल में पप्पू लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला- ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली- आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस पहुंचा तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।
यह सुन बेहोश...लड़की तो गई, साथ में जान भी चली गई।