फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: टीचर- तुमने कभी कोई अच्छा, नेक काम किया है? छात्र का जवाब सुनकर हुआ हैरान

Tue, 27 Jan 2026 03:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Jan 2026 03:00 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अच्छे खान पान के साथ-साथ सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता आपसे दूर रहती है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi latest jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रही थी।
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ।
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ।
दूसरी पड़ोसन अभी भी ICU में भर्ती है।
 

Jokes in Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi latest jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- तुमने कभी कोई अच्छा, नेक काम किया है?
छात्र- हां सर-कल ही तो एक बुजुर्ग धीरे-धीरे अपने घर जा रहे थे, तो मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया
 

Jokes in Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi latest jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!

Jokes in Hindi: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? मटरू ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi latest jokes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

मां- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मां- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी- फिफ्टी.
मां- इसका क्या मतलब?
बेटा- जो पेपर में लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया और जो मैंने लिखा है, वो टीचर की समझ में नहीं आएगा।

Chutkule in Hindi: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
Jokes in Hindi: Teacher Student Jokes in Hindi latest jokes
Funny Jokes - फोटो : freepik

पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed