फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: बेटा- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, पिता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Tue, 16 Apr 2024 04:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Son Father Jokes Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

जोक्स: भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने का समय भी नहीं मिलता है। दिनभर तनाव में इंसान हंसना और मुस्कुराना भूल ही जाते हैं। चुटकुले और जोक्स हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 

Jokes in Hindi Son Father Jokes Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

बेटा बाप से- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है 
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं... 
तभी वहां मम्मी आ गई बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'।
 

Jokes in Hindi Son Father Jokes Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

गोलू पैराशूट बेच रहा था... 
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!

Jokes: बस स्टैंड पर खड़ी लड़की से शख्स ने कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Son Father Jokes Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं

जोक्स: टीचर- अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है? संता ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi Son Father Jokes Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पत्नियां बहुत समझदार होती हैं.... 
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed