हंसना-हंसाना हमारे सुखद जिंदगी का जरूरी हिस्सा है, रोज खूब खुल कर हंसिए। अगर आप हंसते रहेंगे तो कई सारी परेशानियों का एहसास भी नहीं होगा, जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और समस्याएं कैसे आएंगी और चली जाएंगी आपको पता भी नहीं चलेगा। हंसने से मन प्रसन्न रहता है, काम करने की ऊर्जा बनी रहती है साथ ही ये शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है।
Jokes in Hindi: शादी न कर पाने का ये एक्सक्यूज सुनकर हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक: कल होमवर्क नहीं किया तो मुर्गा बनाऊंगा।
छात्र: सर नॉनवेज तो मैं नहीं खाता मटर-पनीर बना लेते तो अच्छा रहता
राजू अपनी बहन से: बहन पानी दे दो।
बहन: खुद ले ले।
राजू: दे दो न।
बहन: दोबारा बोला तो थप्पड़ पड़ेगा।
राजू: जब थप्पड़ मारने आओगी तो पानी ले आना।
बाप बेटे ने मिलकर मुश्किल से सास बहु का झगड़ा शांत करवाया
तभी बच्चे ने नानी को आते देखा और चिल्लाया।
तीसरी लहर आ गई.....तीसरी लहर आ गई
मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता मेरे घर वाले नहीं मान रहे हैं
गर्लफ्रेंड: तुम्हारे घर में कौन-कौन हैं??
ब्वायफ्रेंड: एक पत्नी और दो बच्चे