फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 21 Aug 2024 07:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Mother Son Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

Jokes in Hindi: हंसी-मजाक करने से लोग खुश रहते हैं। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हर किसी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी अहम भूमिका होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Jokes in Hindi: Mother Son Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
 

Jokes in Hindi: Mother Son Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Mother Son Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi
jokes - फोटो : istock

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है

Jokes: संता ने लड़की से कहा- मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Jokes: बेटा- पापा साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, बाप ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi: Mother Son Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi
jokes - फोटो : istock

बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed