फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: लड़की-लड़का और तेज मिर्ची वाला घेवर, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 29 Nov 2022 07:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Girl Boy Funny Talks on Ghewar Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी हंसना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप नियमित रूप से हंसते रहते हैं, तो आप मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



संता ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया

शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली- धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी

तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,

मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया।

आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं।

आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई।

घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े

और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!

संता गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गई?

उनका कुछ नहीं कर पाई?

मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो

कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता।

पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा!

पैसा बैंक में था, तुम्हारे खाते में नहीं था।

Jokes in Hindi: Girl Boy Funny Talks on Ghewar Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए.
वेटर- क्या लोगे आप?
लड़की- वो तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ.
वेटर- क्या?
लड़का- गांव की है, पिज्जा मांग रही है…

Jokes in Hindi: Girl Boy Funny Talks on Ghewar Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने पूछा- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
छात्र- क्योंकि पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए।
टीचर बेहोश

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Girl Boy Funny Talks on Ghewar Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।

Viral Jokes: जब पत्नी को पति के साथ गेम खेलना पड़ा भारी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

 
विज्ञापन
Jokes in Hindi: Girl Boy Funny Talks on Ghewar Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed