जोक्स: तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
जोक्स: बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं? गोलू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
जोक्स: हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं?
गोलू- यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं.
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका?
गोलू- जलेबी बाई।
एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रहीं थी
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई
फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ
दूसरी पड़ोसन बेहोश....
जोक्स: पत्नी ने मांगी मदद तो पति ने कह दी ऐसी बात, सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे
नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति- खाना बहुत अच्छा बना है।
पत्नी- लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति- खुशी के कारण!
पत्नी- और दूं?
पति- नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा!
फनी जोक्स: टीचर - तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? स्टूडेंट ने दिया ऐसा जवाब कि शिक्षक को गया चक्कर
मैडम डंडा लेकर क्लास में आईं
मैडम- पिंकी तुम कल स्कूल क्यों नहीं आई थी?
पिंकी- मैडम मैं सपने में जापान पहुंच गई थी
मैडम- बिल्लू तुम कहां थे कल?
बिल्लू- मैडम मैं कल पिंकी को एयरपोर्ट छोड़ने गया था...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)