फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 03 Jul 2022 07:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 07:02 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes in Hindi: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जिस तरह से अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी प्रकार स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...



प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-

इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।

पति ने पूछा- वो क्यों?

पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।

घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।

गधे की तरह दिन भर काम करते हो।

लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।

बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।

घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।

और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।

इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?

Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा 
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे साथ में ले के ही डूबेगा।

Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- मैं जो पूछू उसका जवाब फटाफट देना 
संता- जी सर 
टीचर- भारत की राजधानी बताओ? 
संता- फटाफट
टीचर अभी तक संजू को पीट रहा है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? 
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर... 
प्रेमिका- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? 
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed