जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पति के जन्मदिन पर पत्नी ने खरीद लिया महंगा सूट...पढ़िए मजेदार जोक्स
चिंटू - पप्पू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है,
सारा घर हिल रहा है।
.
.
पप्पू - ओए, चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा,
हम तो किरायेदार हैं...!
जज - तुम्हारा जुर्म साबित हो चुका है,
कल तुम्हे फांसी पे चढ़ाया जाएगा…!
.
.
बनिया - वो तो ठीक है,
लेकिन उतारा कब जाएगा,
दुकान भी तो खोलनी है...!
उस दिन तो उड़ते पंछी भी चौंक कर हवा में ही रूक गए...
.
.
जब पत्नी बोली - सुनो,
ये जो तुम कार में एसी चलाते हो,
इसका बिल घर पर आता है या दुकान पर..?
पत्नी - आपके जन्मदिन के लिए इतना महंगा सूट लिया है कि पूछो मत...!
.
पति (खुश होकर) - शुक्र है, तुम्हें मेरा ख्याल तो आया! लाओ, दिखाओ...
.
पत्नी - अभी पहनकर आती हूं...!