जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
मास्टर - मोहन, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
.
मोहन - सर वो गुजर गए...
.
मास्टर - अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
.
मोहन - वो टीवी पर रामदेव बाबा को देखकर योगा कर रहे थे।
.
मास्टर - अच्छा, फिर...?
.
मोहन - बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और
जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...!
.
मास्टर - अच्छा फिर...?
.
मोहन - फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
संता ने चार लोगों को कार से दबा दिया...!
.
जज - तुमने तो शराब भी नहीं पी थी तो फिर ऐसा क्यों किया...?
.
संता - कस्टमर केयर वालों ने कहा था कि इस गाने के लिए चार दबाएं...!
एक बेवड़े ने रात 12 बजे वाइन शॉप मालिक को फोन लगाया...!
.
बेवड़ा - तेरी दूकान कब खुलेगी...?
.
मालिक - सुबह 9 बजे...
.
बेवड़ा (फिर से फोन लगाकर) - तेरी दुकान कब खुलेगी...?
.
मालिक - बताया ना सुबह 9 बजे...!
.
बेवड़े ने फिर फोन लगाकर पूछा - दुकान कब खुलेगी...?
.
मालिक बोला - अबे बेवड़े कितनी बार बताऊं सुबह 9 बजे दुकान खुलेगी,
सुबह 9 बजे आना...
.
बेवड़ा बोला - मैं दुकान के अंदर से बोल रहा हूं...
घबराकर मालिक दुकान पर पहुंचा और ताला खोल के चेक करने लगा...!
.
तभी बेवड़ा पीछे से आया और बोला -
अब दुकान खोल ही दी है, तो एक क्वार्टर रॉयल स्टैग की दे दो...!
भिखारी - साहब एक रुपया दे दो।
.
साहब - कल आना कल।
.
भिखारी (झल्लाकर) - इसी कल-कल के चक्कर में मेरा
लाखों रुपया इस मोहल्ले में फंसा हुआ है...!
पत्नी - तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो...?
.
जो बोलना हो सीधा मुझे बोला करो।
.
पति - देखो जब टीवी में कोई खराबी आती है, तो
कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है,
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं ना...!
.
फिर क्या पतिदेव की हो गई जोरदार धुनाई...!