Jokes: हंसने से इंसान का प्रसन्न रहता है। जीवन में स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना जरूरी है जिसके लिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसी हमें मानसिक तनाव से बचाने का काम करती है। इसलिए हमें नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसान में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes: पत्नी- जब मैं इस घर में आई थी तब बहुत मच्छर थे, अब नहीं हैं? पति ने दिया मजेदार जवाब
पत्नी- जब मैं इस घर में आई थी तब बहुत मच्छर थे...अब नहीं हैं ऐसा क्यों?
पति- हमारी शादी के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया... कि अब खून पीने वाली आ गई है, हमारे लिए तो कुछ बचेगा ही नहीं।
पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं?
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं...!
Funny Jokes: पति- आज ये रोटियां जली हुई कैसे हैं? पत्नी ने दिया गजब का जवाब
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो...!
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता...!
बेचारे मास्टर जी अब तक बेहोश हैं...!
आज के मजेदार जोक्स: जज- तुम्हें इतने साल बाद तलाक क्यों चाहिए? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।