फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी, पत्नी का सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 06 Aug 2023 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Jokes: हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही आप सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?

Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 

Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पति- प्यास लगी है पानी लेकर आओ जल्दी.. 
पत्नी- क्यों ना आज तुमको शाही पनीर और पुलाव बनाकर खिला दूं।
पति- वाह क्या बात है...मुंह में पानी आ गया.. 
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी अब इसी से काम चला लो। 

Funny Jokes: संता ने बंता के कुत्ते को दी ऐसी सजा, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

Hindi Jokes: डॉक्टर ने दी ऐसी खबर फूट-फूटकर रोने लगा पप्पू, पढ़िए मजेदार जोक्स

विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पप्पू ने पिंकी का हाथ पकड़कर बोला
पप्पू- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम इस संसार की सबसे सुंदर लड़की हो पिंकी।
पिंकी- ओह, लेकिन बगल में मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की खड़ी है।
पप्पू- अच्छा तो अब मैं ये सोने की चेन किसको दूं?
तभी पिंकी ने कहा- तो, अब क्या मैं अपने बाबू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed