Jokes: वर्तमान समय में स्वस्थ रहना एक बहुत बड़ी चुनौती है। अपने-अपने काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए हर किसी को रोज नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes: पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है? पति ने दिया मजेदार जवाब
पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा।
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...
Funny Jokes: पप्पू ने गप्पू को बताया पत्नी का रहस्य, जानकर हो जाएंगे लोटपोट
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...
Majedar Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।