जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
उदास पत्नी के सवालों का पति ने दिया ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
उधार भी गजब चीज है...
.
.
पहले लेने वाला गिड़गिड़ाता है...
.
.
बाद में देने वाला...!!!
पहले मुझे लगता था कि रंग केवल सात तरह के होते हैं...
.
फिर एक दिन पत्नी के साथ नेलपॉलिश लेने चला गया...
.
तब जाकर समझ आया कि आलू और कटहल जैसा रंग भी होता है...!!!
इतनी भी नफरत न करो मुझसे ऐ लड़कियों...
.
.
मैं भी इंसान हूं...
.
.
कोई लौकी की सब्जी नहीं...!
दोस्ती पर दमदार शायरी
.
मैं अकेला ही निकला था,
जिंदगी का दही जमाने...
.
.
रास्ते में बूंदी जैसे दोस्त मिलते रहे
और जिंदगी का
रायता बन गया...!!!