सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हंसना हमारे लिए इतना ही जरूरी है, जितना खाना और पानी है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। हंसने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। साथ ही दिल की बीमारियों के चांस भी कम हो जाते हैं। इसकी मदद से हम शारीरिक व मानसिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं। इससे हमारी याददाश्त में भी बढ़ोत्तरी होती है। अगर हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा रहता है, तो हम भी अच्छा महसूस करते हैं, साथ ही हमारे आस पास के लोग भी खुश रहते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार चुटकुले लाए हैं जिसे सुनकर और सुनाकर आप हंस हंस कर लोट पोट हो जाएंगे।
Jokes Hindi: पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? पति का जवाब सुनकर हंस पड़ेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका - हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी - बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर।
प्रेमिका - तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी - डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला...जब ब्रेक फेल हुए!
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए...
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...
गर्लफ्रेंड नाराज होकर बोली तुम्हें क्या पता।
मेरी हर एक सांस पर हर कोई मरता है।
बॉयफ्रेंड- कोई अच्छा सा टूथपेस्ट ले ले पगली..
एक कड़वा सच-
जब कन्या अपने, पिता के घर होती है,
रानी बन के रहती है।
पहली बार ससुराल जाती है,लक्ष्मी बनकर जाती है।
और ससुराल में काम करते-करते
बाई बन जाती है।
इस तरह लडकियां "रानी-लक्ष्मी-बाईं"
बन जाती है।
और फिर वो पति को अंग्रेज समझ कर बिना
तलवार के ही इतना परेशान कर देती है कि
बेचारा वो पति, अंग्रेज न हो कर भी
“अंग्रेजी” लेना शुरू कर देता है।