Jokes Hindi: हंसने से शरीर में रक्त संचार सही रहता है। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसकी वजह से कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। हंसने और मुस्कुराने से मानसिक तनाव दूर होता है और दिमाग तरोताजा रहता है। हंसने और मुस्कुराने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आप नीचे दिए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
2 of 5
jija sali Jokes
- फोटो : iStock
जीजा- इतनी देर से तुम क्या सोच रही हो?
साली- जानते हैं कल रात की आंधी में एक टी शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
जीजा- तो इसमें क्या हुआ?
साली- सोच रही हूं कि मैचिंग पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।
3 of 5
jija sali Jokes
- फोटो : iStock
चिंटू- दुखी होकर बैठा था
पिंटू ने पूछा क्या हो गया इतना परेशान क्यों है
चिंटू- यार मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।
पिंटू- क्यों?
चिंटू-चिंता से यार
पिंटू- किस बात की चिंता है यार तुझे?
चिंटू-बाल झड़ने की।
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !!!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।