Jokes Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आ रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes Hindi: सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या? पप्पू ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्समैन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते।
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा।
जवाब सुनकर सेल्समैन बेहोश।
एक साहब महिला से कहने लगे- माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं।
महिला - इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब- दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है, वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।
Funny Jokes: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है?
बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा
बंगाली बाबा- नहीं है बालक
रेलवे टीटी- तो चलो
बंगाली बाबा- कहां बालक?
रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।
Viral Jokes: मरीज- पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
सुरेश- खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था...
रमेश- यह क्या है?
सुरेश- मेरी महबूबा है।
रमेश- मगर ये तो खाली पेपर है।
सुरेश- हां, आजकल बोलचाल बंद है।