फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पत्नी- शराब लेने मत जाओ, क्या तुमको अपने परिवार से प्यार नहीं? पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 08 Oct 2023 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
Jokes Hindi: husband wife chutkule in hindi majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes Hindi: जोक्स और चुटकुले पूरे माहौल को खुशीनुमा बना देते हैं। इसीलिए आपके खुशनुमा माहौल में ठहाके लगाने के लिए हम पति पत्नी के चुटकुले लेकर आए हैं। इनको पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए इन्हें पढ़ते हैं और हसंते हैं। 



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..
 

Jokes Hindi: husband wife chutkule in hindi majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- शराब लेने मत जाओ, क्या तुमको
अपने परिवार से प्यार नहीं...?
पति- पगली देश पुकार रहा है, देश की अर्थव्यवस्था का सवाल है...!
 

Jokes Hindi: husband wife chutkule in hindi majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

रात के 10 बजे मीना देहाती डॉक्टर को फोनकर बोली...
मीना- मैं बहुत खूबसूरत हूं, गोरी हूं, देखने में बिल्कुल प्रियंका जैसी हूं।
हालांकि, रात में सांवली दिखती हूं। इसके लिए चेहरे पर क्या लगाकर सोना है।
देहाती डॉक्टर- सन ग्लासेस उतारकर सोया करो

Jokes: पत्नी- तुम इतनी क्यों पीते हो? पति का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Hindi: husband wife chutkule in hindi majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक
चींटी को छेड़ दिया…
चींटी गुस्से में
हाथी की बीवी के पास गई और बोली…
अपने आवारा शौहर को संभाल लो
वार्ना
मर्द हमारे भी छिछोरे हैं और बाहर
तुम भी निकलती हो..

Funny Jokes: संता- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है? बंता ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Jokes Hindi: husband wife chutkule in hindi majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले,
वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed