Jokes Hindi: हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। अगर आप खुश रहते हैं और तनाव से बचे रहते हैं। हंसने से आपका हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बेहद फायदेमंद है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes Hindi: बेटा- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, पिता ने दिया झन्नाटेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा बाप से- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढ़ू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
बस फिर क्या है तब से मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं....और पापा डर के मारे 'पीले'
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
Viral Jokes: साली साहिबा- कभी किसी का वेट किया है आपने, जीजाजी ने दिया गजब का जवाब
मोटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
पतलू- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
मोटू- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा
पतलू- मोटू मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं।
Funny Jokes: कर्मचारी- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है...
पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी...!
पति बेहोश...