जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
लड़का-लड़की होटल में गए...
.
वेटर - मैम आप क्या लेंगी….?
.
लड़की - मिर्च वाला घेवर...!
.
वेटर - क्या...?
.
लड़की - बोला न मिर्च वाला घेवर...!
.
वेटर (हैरानी से) - क्या...?
.
लड़का - अरे भाई गांव की है,
तू टेंशन मत ले…
पिज्जा मांग रही है….!
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pexels.com
कंजूस महिला दुकानदार से -
ऐसा साबुन दो जो कम घिसे
और नहाने के बाद चेहरे पे लाली लाए...
.
.
दुकानदार नौकर से -
मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो...!
3 of 6
Jokes
- फोटो : Pexels.com
संता - मुझे लोन चाहिए...!
.
बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है...?
.
.
संता - अभी तो घर पे ही खाता हूं।
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा...!
पत्नी ने एक दिन अपने पति का मोबाइल चेक किया, तो उसमें कुछ इस तरह नाम सेव थे...
.
आंखों का इलाज
.
होठों का इलाज
.
दिल का इलाज
.
पत्नी ने गुस्से में अपना नंबर डायल किया, तो आया 'ला-इलाज'...!
पति बादाम खा रहा था...
.
बीवी बोली - मुझे भी टेस्ट कराओ...!
.
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया...
.
बीवी - बस एक...?
.
पति - हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!