जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: डॉक्टर-मरीज की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू ने अपने दोस्त गप्पू से कहा -
इतना मीठा-मीठा बोलती है पड़ोसन,
कसम से शूगर हो गई है...!
.
गप्पू ने पूछा - फिर कंट्रोल कैसे करते हो...?
.
पप्पू - वो तो शुक्र है बीवी का,
कड़वा-कड़वा बोल के बैलेंस करती है...!
पति ने पान खरीद के पत्नी को खाने के लिए दिया...
.
पत्नी - अरे... आपने तो अपने लिए लिया ही नहीं..!
.
पति - नहीं, मैं तो ऐसे ही खामोश रह सकता हूं...!
बेटा - पापा, आप परेशान क्यों हैं...?
.
.
.
पापा - जिनके नसीब में सुख न लिखा हो ना बेटा,
उनकी बीवी छुट्टियों में भी मायके नहीं जाती हैं...!
डॉक्टर - जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो...?
.
मरीज - जी, मंदिर चला जाता हूं...
.
डॉक्टर - बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां...?
.
मरीज - जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...!
.
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है...!
.
डॉक्टर बेहोश...