जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: जब पति ने पत्नी को गर्लफ्रेंड समझकर लगा दिया फोन...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा - पापा हमारे नए पड़ोसी बहुत गरीब हैं...!
.
पापा - तुम्हें कैसे पता...?
.
बच्चा - उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है,
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है...!
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं...?
.
मम्मी - नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा...?
.
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया...!'
एक बच्चे ने दूसरे बच्चे से पूछा -
क्या तुम चीनी भाषा पढ़ सकते हो...?
.
दूसरे बच्चे ने कहा - हां...
.
पहला बच्चा - कैसे...?
.
दूसरा बच्चा - अगर वो हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तो...!
सास - 'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब होता है...?
.
बहू - तेजपत्ता...
.
कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले उसे ही डाला जाता है
.
और
.
उसी सब्जी को खाते समय सबसे पहले उसे ही निकालकर बाहर फेंका जाता है...!