जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पत्नी ने जब पूछ दिया पति की परिभाषा मिला मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पप्पू परेशान होकर बड़बड़ा रहा था...
.
बहुत साल पहले एक बाबा ने कहा था कि...
भगवान तुझे इतना देगा कि संभाला नहीं जाएगा।
.
अब पता चला कि वो तो वजन की बात कर रहा था...!
परम सत्य ज्ञान...
.
अगर खाना खाते वक्त पति अचार मांगे...
.
तो समझ लेना कि...
.
ना तो सब्जी में दम है और
ना ही बंदे में सीधे बोलने का दम है...!
टीचर - कल मैं सूरज पर लेक्चर दूंगी
कोई भी क्लास मिस मत करना।
.
गोलू - लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम।
.
टीचर - क्यों...?
.
गोलू - मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देगी।
बीवी - पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ...?
.
.
पति - पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है...!