जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: बहरा पति भी पत्नी की ये बात सुनकर दौड़ने लगता है...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संता अपने दोस्त को समझा रहा था कि
.
जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं...!
.
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं...!
.
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें 'पतिदेव' कहते हैं...!
टीचर - रामू कल स्कूल क्यों नहीं आए थे...?
.
रामू - सर कल गिर गया था और लग गई थी...!
.
टीचर - कहां गिर गये थे और क्या लग गई थी...?
.
रामू - सर, बेड पर गिर गया था और आंख लग गई थी...!
डाकू - हम लूटने आए हैं, मगर बंदूक
घर पर भूल आए हैं...!
.
बिल्लू - कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ
आदमी लगते हो, आज घर लूट लो
.
कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना...!
'बहरा' पति भी यह सुनकर
दौड़ा चला आता है...
.
जब पत्नी कहती है
.
सुनो जी, तुम्हारा फोन बज रहा है,
आ रहे हो या उठा लूं...!