जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पप्पू-गप्पू की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा -
आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं...?
अपनी पत्नी को भेंट करुंगा...!!!
.
.
महिला - पत्नी को मत भेंट कीजिएगा,
वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा...!!!
उसने मुझसे पूछा...
चाहोगे मुझे कब तक...?
.
.
मैंने भी कह दिया...
.
.
मेरी पत्नी को पता ना चले...
तब तक...!!!
पप्पू - केवल दो तरह के आदमी औरत को नहीं समझ पाते...
.
गप्पू - कौन-कौन...?
.
पप्पू - कुंवारे और विवाहित...!
.
गप्पू - और जो समझ जाते हैं वो...?
.
पप्पू - वो तो फिर साधु-संत बनकर कोई आश्रम पकड़ लेते हैं..!
पहले दुकानों में लिखा होता था, 'ग्राहक भगवान है'
तो देवताओं जैसी फिलिंग आती थी...
.
और...
.
अब लिखा होता है, 'आप कैमरे की निगरानी में हैं'
तो कसम से चोरों जैसी फिलिंग आती है...!!!