Funny Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes: लड़के के अरमानों के चचा ने फेर दिया पानी, पढ़िए वायरल चुटकुले
एक बाबा किसी महफिल में गए,
वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे...
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं,
हमारा मजाक न उड़ाएं
लोग खूब हंसे...
अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया,
वे अंधे हो गए
वो सब बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले
सालों लाइट चली गई है,
कोई जेनरेटर ऑन करो मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है...
संता- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता।
बंता- हां, तो खर्चा देना बंद कर दे।
संता- लेकिन फिर मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
Jokes in Hindi: संता ने बंता को बताया- शादी के पहले और बाद लड़कों के साथ क्या होता है, पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!