जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: आंटी और लड़की की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर - किसी ऐसे द्रव्य का नाम बताओ, जिसे जमा नहीं सकते...?
.
छात्र - गरम पानी...!
.
टीचर - कौन से महीने में 28 दिन होते हैं...?
.
छात्र - सर, वो तो हर महीने में होते हैं...!
.
टीचर (गुस्से में) - जा, बाहर जाकर लाइन में सबसे आखिर में खड़े हो जा
.
थोड़ी देर बाद टीचर (गुस्से में) - तुझे मैंने कहा था न कि सबसे आखिर में खड़ा हो जा
.
छात्र - सर, उस जगह पर पहले से ही कोई खड़ा है...!
अंकल - और बेटा, परीक्षा की तैयारी कैसी चल रही है...?
.
.
.
पप्पू - बस अंकल, सारी तैयारी हो गई,
बस पढ़ाई करना बाकी है...!
टीचर - अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे...?
.
.
छात्र - एक-दो घंटे देखेंगे,
अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है...
.
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!
आंटी - बेटी, तुम्हारी शादी हो गई क्या...?
.
लड़की - हां, हो गई...!
.
आंटी - तो क्या कर रहा है तुम्हारा पति...?
.
लड़की - पश्चाताप...!
.
आंटी के उड़े होश...