Jija Sali Jokes: जब जीजा ने साली से कहा छिपकली बनूंगा, वजह जानकर लगाएंगे ठहाके
Jija Sali Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है।
साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
Jokes in Hindi, Chutkule: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को अचानक जड़ दिया तमाचा, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
Comedy Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!