फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Sun, 12 Jan 2025 01:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

Comedy Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है।

विज्ञापन
Comedy Jokes Husband Wife Jokes in Hindi GF Bf Jokes Jokes of The Day
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप सकारात्मक सोचते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों (Jokes And Chutkule in Hindi) को पढ़कर हंस सकते हैं।



एक आदमी थक हारकर घर आया 
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Comedy Jokes Husband Wife Jokes in Hindi GF Bf Jokes Jokes of The Day
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
 

Comedy Jokes Husband Wife Jokes in Hindi GF Bf Jokes Jokes of The Day
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पप्पू- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू ?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
पप्पू- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।

Jokes in Hindi, Chutkule: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को अचानक जड़ दिया तमाचा, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Husband Wife Jokes in Hindi GF Bf Jokes Jokes of The Day
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ, छात्र का जवाब सुनकर सोच में पड़ गया
 

विज्ञापन
Comedy Jokes Husband Wife Jokes in Hindi GF Bf Jokes Jokes of The Day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर  और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed