जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। हंसने के कई तरीके होते हैं, लेकिन आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
साली- जीजा जी आप अगले जन्म में क्या बनोगे
जीजा जी -मैं तो चूहा बनूंगा !
साली -चूहा क्यों बनना चाहते हो
जीजाजी -क्योंकि तेरी बहन सिर्फ चूहों से डरती है !
यह बात दीदी को पता चल गई फिर जीजा चार दिन तक बेड पर रहे
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी...
इतनी भंयकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली
और स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा...
.
.
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर) - हो गया क्या जो करना चाह रहो हो,
जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है...!!!
हिंदी जोक्स: सास और बहू की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
डाकू - हम घर लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं।
बंटू - कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो,
आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना।
जोक्स: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब
कंजूस आदमी पंडित जी से कहते हुए
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताऊंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'