फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पप्पू की निकली दो करोड़ की लॉटरी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Fri, 01 Dec 2023 12:43 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 01 Dec 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
Husband Wife Ke Funny Jokes read santa banta majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes In Hindi: जोक्स और चुटकुले इंसान की जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलने का काम करते हैं। इससे आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक बना रहता है। हंसने-मुस्कुराने और खुश रहने से मानसिक तनाव दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हर दिन नियमित रूप से खुलकर हंसना हंसना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं सोशल मीडिया पर वायरल चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो
शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई.
पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है.
पत्नी- मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा
काटकर मैंने जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!!

Husband Wife Ke Funny Jokes read santa banta majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू की दो करोड़ की लॉटरी निकली...
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे।
पप्पू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो,
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो...!!
Husband Wife Ke Funny Jokes read santa banta majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में क्या अंतर है?
गप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा...!
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Ke Funny Jokes read santa banta majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू अपने दोस्त रवि को ज्ञान बांट रहा था...
अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो...
आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो...
और जोर से कहो-
ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है, अगले साल फिर पढ़ेंगे...!!
विज्ञापन
Husband Wife Ke Funny Jokes read santa banta majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली- अजी सुनते हो...
पति- बोलो, क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो.
पति (गुस्से में)- ठीक है तो वापस सो जाओ और पहन लो...!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed