फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: शॉपिंग से लौटी पत्नी से पति ने कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 19 Jan 2026 09:32 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 19 Jan 2026 09:32 AM IST
सार

Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।

विज्ञापन
Husband Wife Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Devar Bhabhi New Jokes Latest HindI Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।



शॉपिंग से लौटी पत्नी से पति- मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि,
इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है
पत्नी- वाह मेरे पति परमेश्वर, आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया
इसमें मेरी नई सैंडल है.....


पत्नी (पति से)- आपने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
पति- नाई के पास तीन रुपये खुल्ले नहीं थे,
तो मैं बोला- तीन रुपये के और काट दे....

Husband Wife Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Devar Bhabhi New Jokes Latest HindI Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश ने अपनी गर्लफ्रेंड को याद करते हुए पप्पू से कहा-
यार मेरी जिंदगी का चांद है वो
पप्पू- किसी चांद को अपना बनाने से पहले ये देख लें कि
कितने ग्रह उसके चक्कर लगाते हैं.....
Husband Wife Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Devar Bhabhi New Jokes Latest HindI Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर (चिंटू से)- अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और
तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हो,
तो तुम किसको बचाओगे?
चिंटू- डूब जाने दो दोनों को
आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे..... 
 

Comedy Jokes: पड़ोसी से प्यार करने को लेकर बेटी ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


आज के मजेदार जोक्स: सुरेश- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं? मोहन का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Devar Bhabhi New Jokes Latest HindI Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की (फूलवाले से)- ओ भैया, कितने का दिया ये गुलाब का फूल?
फूलवाले भैया- 50 रुपये
लड़की- इतना महंगा कैसे?
फूलवाले भैया- माय लाइफ, माय रूल्स
माय रेट, माय फूल्स.....


पप्पू को एक साधु बाबा मिले
पप्पू- कैसे हैं बाबाजी?
बाबाजी- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा राम जैसे रखता है
हम वैसे ही रहते हैं, तुम तो सुखी हो न बच्चा
पप्पू- हम तो सांसारिक लोग हैं बाबाजी,
हमारी सीता हमें जैसे रखती है, हम वैसे ही रहते हैं......
विज्ञापन
Husband Wife Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes Devar Bhabhi New Jokes Latest HindI Jokes
डॉक्टर-मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरा वजन कैसे कम होगा?
डॉक्टर- बस अपनी गर्दन को दाएं-बाएं हिलाना है
पिंकी- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे तब.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed