जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी - ठीक है।
कुछ देर बाद
पति - मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी - नहीं अभी नहीं..
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
मोटू - तुझे सबसे ज्यादा इज्जत कौन देता है?
पतलू - अलमारी में रखे कपड़ देते हैं।
मोटू - वह कैसे?
पतलू - जब भी खोलता हूं तो 2-3 कपड़े आकर कदमों में गिर जाते हैं!
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को रोककर बोली...
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है। बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो चुप हो जाएगा।
5 of 6
jokes
- फोटो : Social media
मास्टर जी स्कूल में खाली कटोरे में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
स्टुडेंट ने पूछा - मास्टर जी खाली कटोरे में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी - भैया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।