{"_id":"607d759a9927485e4e71f9db","slug":"hindi-latest-jokes-2021-husband-wife-jokes-motu-patlu-jokes-funny-jokes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पति ने पत्नी से अपनी शर्ट प्रेस करने को कहा, फिर हुआ कुछ ऐसा... जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
जब पति ने पत्नी से अपनी शर्ट प्रेस करने को कहा, फिर हुआ कुछ ऐसा... जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
jokes
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी - ठीक है।
कुछ देर बाद
पति - मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी - नहीं अभी नहीं..
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश
2 of 6
Jokes
- फोटो : Pixabay
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
3 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
मोटू - तुझे सबसे ज्यादा इज्जत कौन देता है?
पतलू - अलमारी में रखे कपड़ देते हैं।
मोटू - वह कैसे?
पतलू - जब भी खोलता हूं तो 2-3 कपड़े आकर कदमों में गिर जाते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Jokes
- फोटो : अमर उजाला
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को रोककर बोली...
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है। बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो चुप हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
jokes
- फोटो : Social media
मास्टर जी स्कूल में खाली कटोरे में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
स्टुडेंट ने पूछा - मास्टर जी खाली कटोरे में कैसे खा रहे हैं?
मास्टर जी - भैया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।