Hindi Jokes: अगर आप से मानसिक तनाव और चिंता से दूर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है। योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स दोनों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से कई बीमारियां लोगों से दूर रहती हैं। जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए एक से बढ़कर एक मजेदार जोक्स और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
Hindi Jokes: डॉक्टर और मरीज की बातें पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
पति- अगर मैं मर गया तो?
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?
बेचारा पति अभी भी सदमे में है !!!
एक विदेशी लड़की भारत आयी
लड़की- मुझे dongal देखना है
पप्पू -कौन सी कंपनी का
लड़की- अरे तुमने dongal नहीं देखा क्या ?
पप्पू- नहीं, एयरटेल का था या आईडिया का बंगाली अरे बाबा dongal,,,
आमिर खान का फिल्म dongal।