Hindi Jokes: हंसी-मजाक करने से हमारा मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हम सकारात्मक सोचते हैं जिससे किसी भी तरह के तनाव से बचे रहते हैं। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुलों को भी बड़ी भूमिका होती है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप नीचे दिए गए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
संता- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए ?
बंता- नर्स बार बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
संता- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है ? सही तो कह रही थी नर्स।
बंता- साले, वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी।
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
Jokes: चिंटू ने बताई दो जरूरी बातें, पढ़कर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
सोनू- यार मोनू आज सुबह-सुबह एक बिल्ली ने मेरा रास्ता काट दिया।
मोनू- अच्छा फिर क्या हुआ?
सोनू- फिर क्या आगे जाकर उस बिल्ली का एक्सीडेंट हो गया। हमसे पंगा लिया...
Funny Jokes: पति ने कुएं के पास मांगी ऐसी मुराद, पूरी होते ही आंखों में आ गए आंसू
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों? डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।