Viral Jokes in Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।
संता- हवलदार साहब, मेरी मदद कीजिए।
कोई मुझे धमकी भरे कॉल रहा है।
पुलिसवाला - कौन है वह?
संता- मेरी गर्लफ्रेंड का पति...!!!
एक महिला वकील के पास जाकर बोली।
मुझे मेरे पुराने पति से फिर से शादी करनी है।
वकील- क्यों अभी आठ दिन पहले ही तो मैंने आप दोनों का तलाक करवाया है। फिर वापस शादी क्यों?
महिला- वो तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं और मैं ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।
Funny Jokes: सास दामाद की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
Funny Jokes: चिंटू- अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा, मिंटू ने दिया गजब का जवाब
पप्पू नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया
बॉस- क्या काम कर लेते हो ?
पप्पू- सर मैं बहुत नर्वस हो रहा हूं, डर सा लग रहा है इंटरव्यू में
बॉस- अरे डरो नहीं मुझसे, बिल्कुल अपने दोस्त की तरह बात करो
पप्पू- ओ तेरी, मैं तो फालतू में ही डर रहा था
और बता साले भाभी कैसी है, बच्चे मजे में...