Hindi Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए जितना अच्छा खान-पान जरूरी है उतनी अच्छी सेहत के लिए हंसी भी। हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं और आपका मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: पप्पू- कल शाम को भाभी तुझे क्यों मार रही थीं? गप्पू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी?
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या?
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...
पिंटू- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पिंट - डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी...
जोक्स: प्रेमी- तुम शादी के बाद अपने लिए नया घर तो नहीं मांगोगी? प्रेमिका का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पिंटू एक पार्क में गया, 'वहां लिखा था " पेड़ पर अपनी गर्ल फ्रेंड के नाम लिखने से अच्छा है उसके नाम एक पेड़ लगाएं।
पिंटू को ये बात दिल पर लग गई,
पिंटू ने अपनी गर्ल फ्रेंड की गिनती की और 2 एकड़ में गन्ना बो दिया।
मजेदार जोक्स: लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, वजह जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
पिंकी - रिक्शावाले भैया, स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम सिर्फ बीस रुपये...!
पिंकी (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
पिंकी (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!