Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी की जरूरत है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शादी के बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई
रमेश- और भाई कैसे गुजर रहा है?
सुरेश- सब खैरियत है। आपस में बहुत ही अंडरस्टैंडिंग है। सुबह दोनों मिलकर नाश्ता बनाते हैं,
फिर बातों बातों में बर्तन धो लेते हैं। प्यार प्यार से मिल बांट कर सारे कपड़े धो लेते हैं।
कभी वह किसी खास डिश की फरमाइश कर देती हैं और कभी मैं अपनी मर्जी से कुछ पका लेता हूं।
मेरी बीबी बहुत सफाई पसंद है, इसलिये घर की साफ सफाई मेरी जिम्मेदारी है।
फिर सुरेश ने रमेश से पूछा, आप सुनाओ आपकी कैसे गुजर रही है?
रमेश- भाई बेइज्जती तो मेरी भी इतनी ही हो रही है जितनी आपकी।
लेकिन मुझे आपकी तरह प्रजंटेशन देने नहीं आता
मेक अप पोते सांवली लड़की की स्कूटी भैंस से टकरा गई...
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेके गई।
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।
मैकेनिक- मैडम इंजन में दिक्कत है और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।
लड़की- अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं।
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं।
दूसरी- क्या बताऊं बहन.. 2020 में शादी तय हुई तब कोविड था इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे।
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2021 )भी कोविड था, और शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी।
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती?
सोनू- एक दर्जी के पास गया...
सोनू- पैंट की सिलाई कितनी है?
दर्जी - 200 रुपये...
सोनू- और निक्कर की...?
दर्जी - 50 रुपये...
सोनू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...!!!
Funny Jokes: पति और पत्नी की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
डॉक्टर- कैसे हो?
शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है। बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।