हंसना सेहत के लिए बहुत जरूरी है, ये मेंटल-फिजिकल दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने में आपके लिए मददगार है। रोज हंसने-मुस्कराने से तनाव भरी जिंदगी में राहत मिलती है। हंसने के कई तरह के फायदे होते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहता है और मन प्रसन्न होगा तो जाहिर सी बात है कि शरीर भी स्वस्थ रहेगा। एक्सपर्ट भी सभी लोगों को रोजाना हंसने-खुश रहने के लिए उपाय करने की सलाह देते हैं।
Jokes In Hindi: शांति कहां मिलती है? इसका जवाब सुनकर यकीन मानिए आप भी हंस पड़ेंगे
रिंकी टिंकू से- क्या कर रहे हो?
टिंकू- मच्छर मार रहा हूं
रिंकी-अब तक कितने मारे?
टिंकू- पांच, तीन फीमेल और दो मेल
रिंकी - कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन?
टिंकू- आईने के पास बैठी फीमेल और शराब के पास वाला मेल।
पिता: बेटा जरा अपना मोबाइल देना
बेटा: 1 मिनट ऑन करके देता हूं।
वीडियो डिलीट...फोटोज़ डिलीट...मैसेजेस डिलीट
लीजिए पापा ऑन हो गया।
पापा: रहने दो, मुझे तो बस टाइम जानना था, घड़ी देख ली।
टीचर- किसके घर में शांति रहती है?
छात्र- जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल में बिजी रहते हैं।
संता- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
बंता- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।