Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। तनाव से दूर रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मरीज- पहले से ज्यादा खराब है…
डॉक्टर- दवाई खा ली थी..?
मरीज- खाली नहीं थी भरी हुई थी…
डॉक्टर- मेरा मतलब है दवाई ले ली थी..?
मरीज- जी आप ही से तो ली थी…
डाक्टर- बेवकूफ..!! दवाई पी ली थी..?
मरीज- नहीं जी, दवाई नीली थी…
डॉक्टर- अबे गधे..!! दवाई को पी लिया था..?
मरीज- नहीं जी, पीलिया तो मुझे था…
डॉक्टर- उल्लू के पट्ठे..!! दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था..?
मरीज- नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना…..
डॉक्टर- अबे क्या मार खायेगा..?
मरीज - नहीं दवाई खाऊंगा…
डॉक्टर- निकल भाई, तू पागल कर देगा…
मरीज- जा रहा हूं, फिर कब आऊं..?
डॉक्टर- मरने के बाद…
मरीज- मरने के कितने दिन बाद..?
डॉक्टर बेहोश...
2 of 5
Majedar Chutkule
- फोटो : iStock
शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आया था।
दुल्हन का पिता- आप कौन हैं?
एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था। अब फाइनल देखने आया हूं।
3 of 5
Majedar Chutkule
- फोटो : iStock
चिंटू- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नहीं?
पिंटू- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर।
चिंटू- क्या बात कर रहा है, सच में..
पिंटू- और नहीं तो क्या।
चिंटू- फिर क्या बोली?
पिंटू- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ, पक्का अब नही मारुंगी
Viral Jokes: भिखारी ने लड़की से भीख में मांगी ऐसी चीज, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
4 of 5
Majedar Chutkule
- फोटो : iStock
पप्पू - पता है जब अमेरिका में लाइट जाती है तो वहां के लोग क्या करते हैं...?
गप्पू - पावर ऑफिस में फोन करते हैं...?
पप्पू - और जब जापान में जाती है तो...?
गप्पू - फ्यूज चेक करते हैं।
पप्पू- और जब भारत में लाइट जाती है तो...?
गप्पू- सबसे पहले लोग घर से बाहर निकलते हैं और
देखते हैं सबकी गई है न... फिर राहत की सांस लेते हैं..!
Top 5 Jokes: इन जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
5 of 5
Majedar Chutkule
- फोटो : iStock
पप्पू- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है?
गप्पू- नहीं, तुम ही बताओ।
पप्पू- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?'
ये 100 फीसदी काम करता है...!