फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 31 May 2023 03:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Viral Jokes in Hindi funny jokes in hindi 2023 share on whatsapp
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Hindi Chutkule: जिंदगी की आपाधापी और बढ़ते काम के बोझ ने हमारी जिंदगी तो तनाव से भर दिया है। लेकिन इस तनाव में भी खुश रहने का उपाय हंसी है। जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। यह हमारी जिंदगी को खुशनुमा बनाते हैं और हमारी जिंदगी में गर्माहट लाते हैं। हंसने की वजह से हम मानिसक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



एक औरत अपने पति की कब्र पर पंखा से हवा कर रही थी।
राह चलते पंडित जी उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गये।
उसने पास जाकर कहा- बहन जी, अब तो यह मर गया है।
अब इस पर पंखा पखा चलाने से क्या फायदा ?
औरत ने ठंडी सांस लेकर कहा- मैं इस कब्र को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं
क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए,
औरत दूसरी शादी नहीं कर सकती है।

Hindi Chutkule: Viral Jokes in Hindi funny jokes in hindi 2023 share on whatsapp
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा बोला- बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?

 
Hindi Chutkule: Viral Jokes in Hindi funny jokes in hindi 2023 share on whatsapp
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
चुन्नू (विदेशी दोस्त से) - आप खाने में क्या लेते हैं?
विदेशी दोस्त- सलाद।
चुन्नू- अरे, ये तो हम खाने के इंतजार में ही निपटा देते हैं।

Funny Jokes: संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Viral Jokes in Hindi funny jokes in hindi 2023 share on whatsapp
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पतलू- भाई कहां जा रहे हो?
मोटू- यार सोना खरीदने जा रहा हूं।
सुना है सोने में भारी गिरावट आई है।
पतलू- तुझसे ऐसा किसने कहा?
मोटू- अरे कल ही न्यूज में सुना।
सोने में काफी गिरावट आई है। पहले लोग 6 घंटे सोते थे अब मोबाइल फोन के कारण 5 घंटे ही सोते हैं।

Jokes Hindi: जब पत्नी के प्लान पर पति ने फेर दिया पानी, पढ़िए मजेदार चुटकुले


 
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Viral Jokes in Hindi funny jokes in hindi 2023 share on whatsapp
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है, खाते ही गर्मी गायब।
पति- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पत्नी- नवरत्न तेल के पकौड़े!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed