Hindi Chutkule: अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Chutkule: टीचर- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है? छात्र ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- बस के ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क है?
स्टूडेंट- कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा,
ड्राइवर सोया तो सबका टिकट कट जाएगा...
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
मजेदार जोक्स: महिला ने पंडित जी से पूछा घर की खुशहाली का उपाय, जवाब जानकर छूट जाएगी हंसी
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े।
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगता है, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।