{"_id":"65c2252e8abf23a0d902a5eb","slug":"hindi-chutkule-santa-banta-jokes-in-hindi-funny-jokes-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदी चुटकुले: जब संता के घर पहुंची पुलिस, पढ़िए वायरल जोक्स","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
हिंदी चुटकुले: जब संता के घर पहुंची पुलिस, पढ़िए वायरल जोक्स
हिंदी चुटकुले: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Twitter
पाप- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
पिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
पापा- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
संता- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
संता- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
संता- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।